विधायक कोटे से 4 करोड़ 33 लाख की सड़के स्वीकृत
रायसिंहनगर . विधानसभा विधायक बलबीर सिंह लूथरा की ओर से पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के तहत 4 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से निर्माण की जाने वाली 5 संपर्क सड़के स्वीकृति मिली है । रायसिंहनगर विधानसभा विधायक बलबीर सिंह लूथरा ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र की संपर्क सड़के 6 बी एल एम से 4 बी एल डी, गांव 16 बी एलडी से 17 बीएलडी, गांव 7 बी एल एम बी से 1 एसवीएसएम बी तक , रायसिंहनगर रोड 15 बीजीडी से हरीपुरा वाया 27 जीबी, एक डीएएम से 3 डी ए एम की कुल 5 सड़कें जो 4 करोड़ 33 लाख की लागत से निर्माण की जाएंगी उनकी स्वीकृति मिली है
।