Dark Mode
Delhi कूच कर कर रहे 50 किसान गुरूग्राम में हिरासत में लिये गये

Delhi कूच कर कर रहे 50 किसान गुरूग्राम में हिरासत में लिये गये

हरियाणा सरकार द्वारा खरीदी गई 1800 एकड़ से अधिक कृषिभूमि केमुआवजे को ‘अनुचित’ बता दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे कम से कम 50 किसानों को गुरूग्राम पुलिस ने मानेसर में हिरासत में ले लिया।पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को दो बसों से मानेसर पुलिस लाइंस ले जाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें मानेसर के पांच गांवों में 1810 एकड़ जमीन का उचित दाम नहीं दिया गया , इसलिए उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सोमवार देर शाम को कई किसान नेताओं को नोटिस भेजा लेकिन किसान दक्षिण हरियाणा किसान खाप समिति के बैनर तले मंगलवार सुबह मार्च के लिए इकट्ठा हो गये।

एक अधिकारी ने बताया कि इन किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए मानेसर में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। पूरे मानेसर को सुबह छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

पूर्वाह्न जब किसान दिल्ली की ओर बढ़ने लगे तब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मानेसर के सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में धारा 144 लगायी गयी है और पुलिस उल्लंघनकर्ताओं से सख्ती से निपटेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!