विजय दशमी पर थांवला में होगा 51 फिट का रावण दहन
थांवला। कस्बे के बस स्टैंड स्थित सीनियर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को शाम 6.00 बजे होगा रावण दहन हर साल की भांति इस साल भी 51 फुट का रावण व 25-25 फुट के कुंभकर्ण और मेघनाथ का होगा शानदार आतिशबाजी के साथ दहन युवाओं व ग्रामीणों के सहयोग द्वारा विजय दशमी पर रावण दहन का प्रोग्राम रखा गया है बड़ा कस्बा होने के कारण इस अवसर पर आस पास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं विजय दशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी मनाया जाता है यहां के युवाओं द्वारा बड़ी मेहनत करते हुए लोगों की सुविधा को देखते हुए पुरी मेहनत से इतनी भीड़भाड़ को काबू में रखने के लिए सारी सुविधाएं करवाते हैं प्रशासन के सहयोग से यहां पर कोई किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस पर प्रशासन की पुरी नजर रहती है।