Dark Mode
सैंपऊ में आयोजित शिविर में 51 को मिला खाद्य सुरक्षा लाइसेंस

सैंपऊ में आयोजित शिविर में 51 को मिला खाद्य सुरक्षा लाइसेंस

 

व्यापारियों ने ली तंबाकू निषेध शपथ 

 
धौलपुर ।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयंती लाल मीणा ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में खाद्य लाइसेंस नवीनीकरण और पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सैंपऊ में खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया। जिसमे कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए जिनको मौके पर ही आवेदको को लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन जारी कर दिए गए।  
उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थ व्यापारियों को लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन करवाना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अनिवार्य है। लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन नहीं लेने पर नियमानुसार कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन बनवाने के लिये प्रेरित कर शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है। शिविर के दौरान राज्य सरकार के टोबेको फ्री यूथ कैंपेन के अंतर्गत व्यापारियों को तंबाकू निषेध शपथ भी दिलवाई गई।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!