Dark Mode
 शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया गया

 शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया गया

सरवाड़ . कस्बे में गुरुवार को अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तत्वाधान में रावणा राजपूत इकाई सरवाड द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला के मुख्य अतिथि में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।   राजकीय चिकित्सालय में  प्रातः 9 बजे से दो बजे अयोजित शिविर में कुल 51 यूनिट रक्तदान किया गया । इस अवसर पर रावणा राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।  जो जीवन बचाता है और ये ही सवसे बड़ा धर्म है। इस दौरान  जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह सोलंकी  रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी का जीवन बचा सकता है। सोलंकी ने कहा कि लोगों को अपने जीवन में समय समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान गोविंद सिंह हाडा, सरवाड इकाई अध्यक्ष प्रदीप सिंह कानावत ,कुलदीप सिंह राठौड़ ,लेखराज सिंह राठौड़,अर्जुन सिंह राठौड़, राजा भैया ,डॉ जगदीश ,रतन लाल मीणा ,भवानी सिंह सोलंकी, रोहित सिंह चौहान, रतन सिंह चौहान ब्लॉक अध्यक्ष सरवाड़, गोविंद सिंह राणावत इकाई अध्यक्ष गोयला, जयसिंह जी राजावत टोंक जिला अध्यक्ष, किशन सिंह सिसोदिया, कैलाश सिंह, दिलीप सिंह चौहान, महेंद्र प्रताप सिंह, सुमेर सिंह सोलंकी सहित समाज लोग उपस्थित रहे।  शिविर में डॉ अभिषेक पारीक, काउंसलर विनोद साहू, आनंद पारीक, पदम जैन, महावीर जाखल, लियाकत अली, शंकर सैनी, स्वप्निल एवं विशाखा आदि ने सहयोग किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!