भुलवश कीटनाशक के सेवन से 55 वर्षिय महिला की हुई मौत
रतनगढ़। भुलवश कीटनाशक के सेवन से तहसील के गांव जैतासर निवासी एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को मृतका के बेटे भागीरथ पुत्र गोमाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि वो परिवार सहित गांव के पास खेत मे ढाणी बनाकर रहते है व कृर्षि का कार्य करते है, 14 दिसंबर को उन्होंने खेत मे फसल पर कीटनाशक का छिड़काव किया था व रात्रि को उसकी मां 55 वर्षीय प्रताप देवी ने खाना खाने के बाद भुलवंश जिस गिलास में कीटनाशक मिलाया था उसी गिलास से पानी पी लेने से तबीयत बिगड़ने पर उसे स्थानीय जिला अस्पताल लाया गया, जंहा से उसे बीकानेर रैफर कर दिया। गत शुक्रवार देर रात्रि बीकानेर में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने भगीरथ की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर बीकानेर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।