Dark Mode
सोजत विधानसभा के 594 मतदाता घर से करेगे मतदान : कुसुमलता चौहान

सोजत विधानसभा के 594 मतदाता घर से करेगे मतदान : कुसुमलता चौहान

सोजत। आगामी लोकसभा चुनाव में विधानसभा सोजत के 594 मतदाता अपने घर से ही मतदान करेंगे इनमें 506 बुजुर्ग और 88 दिव्यांग शामिल हैं। इन सभी ने होम वोटिंग के लिए अपना पंजीकरण कराया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुसुमलता चौहान के अनुसार विधानसभा सोजत मे कुल 248715 मतदाता है जिनमे 3434 मतदाता 85 वर्ष व अधिक तथा 4224 दिव्यांग मतदाता है । राजस्थान मे
पहले चरण में 12 लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में 36 हजार से ज्यादा मतदाता होम वोटिंग करेंगे। दूसरे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों में 40 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा ली है।

इन्हें मिलती है होम वोटिंग सुविधा

लोकसभा चुनाव के लिए होम वोटिंग की सुविधा ऐसे मतदाताओं को मिलती है, जो 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों हों या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता श्रेणी के विशेष योग्यजन हों। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा के लिए योग्य मतदाताओं को इसके संबंध में जानकारी दी गई । तथा चुनाव अधिघोषणा के पांच दिनो मे सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से 22 ड फार्म संकलित किया जाता हे । यह एक ऐच्छिक सुविधा है । प्रथम बार विधानसभा चुनाव मे इसे अपनाया गया था । पहले चरण में सीकर लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4960 मतदाताओं ने होम वोटिंग विकल्प चुना है। होम वोटिंग के तहत द्वितीय चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 14 अप्रैल से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी और 16 अप्रैल तक चलेगी। किसी कारण से मतदाता के होम वोटिंग के लिए अनुपस्थित या वंचित रह जाने पर दूसरा चरण 22 से 23 अप्रैल के बीच होगा। होम वोटिंग के लिए लोकसभा पाली निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा सोजत बाबत रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 594 पात्र मतदाताओं के फॉर्म स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 506 वरिष्ठ नागरिक और 88 दिव्यांग शामिल हैं। मतदाता अपने घर से मतदान करेंगे। यह जानकारी चुनाव शाखा सोजत से मनोहर पालडिया ने दी ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!