इंदिरा गांधी नहर में मिले 5 बम, पुलिस ने बमो को रखवाया सुरक्षित
सूरतगढ़ . नहरबंदी को लेकर इंदिरा गांधी नहर की मुख्य शाखा से मिट्टी निकालकर सफाई का कार्य जारी है। नहर में जेसीबी मशीनों की सहायता से मिट्टी को बाहर निकाला जा रहा है इस कार्य के चलते बीरधवाल हेड के पास जब खुदाई कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान 5 बम मिले। बम मिलने से वहां पर काम कर रहे हैं लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी जानकारी सूबेदार मेजर गुरबख्श सिंह को दी। सूबेदार मेजर ने मौके पर पहुंचकर सिटी पुलिस को सूचित किया। सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमों को एक जगह रखकर के चारों तरफ लाल कपड़ा बांधकर सुरक्षित रखवाया। पुलिस ने इसकी लिखित जानकारी पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर को दी। बमों को डिफ्यूज करने के लिए सेना के बम निरोधक दस्ते की सहायता ली जाएगी। वर्ष 2001 एक में बीरधवाल स्थित आयुध डिपो में एक भीषण अग्निकांड हुआ था। जिसमें सैकड़ों बम फटे थे। कुछ बम आसपास के इलाकों में गिरे थे। जिसके बाद से लगातार इंदिरा गांधी नहर व आसपास के खेतों में बम मिलने का सिलसिला जारी है। अब जहां नहर बंदी के दौरान इस नहर की खुदाई हो रही है तो आगे भी बम मिलने की संभावना है।