Dark Mode
भाद्राजून में 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

भाद्राजून में 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

भाद्राजून। कस्बे के तहसील रोड़ स्थित राजा गोपालसिंह राजकीय खेल मैदान में श्रीसुभद्रा किक्रेट क्लब भाद्राजून व खेल प्रमियों द्वारा बुधवार को 5 दिवसीय किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों की उपस्थिति में विधिवत् रूप से किया गया। कार्यक्रम में उद्घाटन मेस श्रीबालाजी क्रिकेट क्लब भाद्राजन व थुम्बा गोलियां के मध्य खेला गया। जिसमे टॉस विजेता थुम्बा गोलियां के कप्तान रमेश विरास ने गेंदबाजी की, वही श्रीबालाजी क्रिकेट क्लब के कप्तान कुलदीप सिंह कोराणा ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आयोजक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 15 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के आसपास की कुल 32 टीमें शिरकत करेगी। वही फाइनल विजेता व उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि खेल के प्रति लगाव बनाए रखने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए। इस मौके पर अतिथि महामडलेश्वर संतोष भारती महाराज, तपस्विराजसिंह भाद्राजून गढ़, थानाधिकारी जीतसिंह, भाद्राजून सरपंच सुरेन्द्र मीणा, डॉ मनोहर पटेल, रणछोड़सिंह गोड, थानापति रामानन्द भारती सहित खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!