Dark Mode
नाकोड़ा होटल कर्मियों से मारपीट कर लूट करने वाले 5 बदमाश गिरफतार

नाकोड़ा होटल कर्मियों से मारपीट कर लूट करने वाले 5 बदमाश गिरफतार


भीलवाड़ा। ज़िले की रायला थाना पुलिस ने 2 दिन पहले नाकोडा होटल पर हुई लूट के मामले में 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अजमेर भीलवाड़ा 48 हाईवे के पास सरेरी के पास नाकोड़ा होटल की है घटना।
रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि 25 फरवरी 2023 को नाकोडा होटल संचालक राकेश दायमा ने रिपोर्ट देते हुए कहा की होटल पर आये कुछ बदमाशों ने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा होटल में तोडफोड कर कैमरे , डीवीआर व होटल के काउन्टर से एक लाख दस हजार रुपये की नकदी लूट ले गये । मारपीट से होटलकर्मियों के चोट भी आई है। होटल कर्मचारी ने जैसे तैसे कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली । रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने अपराधियों के छिपने के स्थानो पर लगातार दबिश दी जिसके चलते 5 बदमाश  सरेरी निवासी 27 वर्षीय पोलू पुत्र कल्याण गुर्जर, सनोदिया निवासी 28 वर्षीय कालू पुत्र जीवन तेली, सरेरी निवासी 32 वर्षीय  सांवर पुत्र भैरुलाल लुहार, सनोदिया निवासी 24 वर्षीय त्रिलोक पुत्र राधेश्याम बैरवा, संतोषपुरा निवासी 29 वर्षीय भागचन्द पुत्र गोपाल तेली को गिरफतार कर उनके कब्जे से सीसीटीवी कैमरे बरामद किया है पुलिस का कहना है कि शेष मुलजिमान की सरगर्मी से तलाश जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!