बीदासर में पानी आरओ प्लांट से लिये 5 नमूने
बीदासर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को कस्बे में पानी फिल्टर करने वाले आरओ प्लांट पर पानी के पांच नमूने लिये। नमूने पांच अलग-अलग आरओ प्लांट से लिये गये है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिले में खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार चलाये जा रहे शुद्व के लिये युद्व अभियान के तहत शुक्रवार को बीदासर कस्बे व दुंकर गांव में पानी फिल्टर प्लांट से पांच नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा टीम के अधिकारी ने बताया कि बीदसर के वार्ड एक स्थित जीवन धारा वाटर सप्लायर्स, हनुमान नगर दरीबा स्थित अमृतधारा प्लांट, गणपति जलधारा प्लांट तथा गांव दुकर में अनिल जलधारा व देव गोसाई जलधारा से पानी के पांच अलग-अलग नमूने लिये गये है। नमूने जांच के लिये प्रयोगशाला भेजे गये है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।