दार्जिलिंग शैक्षणिक भ्रमण में 5 चयनित
लालसोट . राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय के द्वारा प्रकाशित चयन सूची में लालसोट स्थानीय संघ से महात्मा गांधी राजकीय विधालय खोहरपाडा प्रिंसिपल चेतना बंशीवाल, सहायक सचिव गौरव ग़ोयल, कन्या महाविधालय,लालसोट की रेंजर स्नेहा खंडेलवाल एवं शिवानी शर्मा के साथ स्काउट सचिव श्रीकान्त शर्मा का 5 दिवसीय दार्जिलिंग भ्रमण में चयन हुआ है । प्रभारी कमिश्नर अंजना त्यागी ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले वार्षिक भ्रमण में कोटे के अनुसार चयन होता है । उन्होंने बताया कि शिविर कुर्सियांग दार्जिलिंग में दिनाँक 8 से 16 जून के मध्य आयोजित किया जावेगा,जिसमें संभागियों को उत्तरी पश्चिम बंगाल के विभिन्न दर्शनीय स्थालो का भ्रमण करवाया जायेगा ।