5 हजार के फरार ईनामी बदमाश सहित तीन गिरफ्तार
भुसावर . भुसावर पुलिस उपाधीक्षक सीताराम बैरवा एवं उसकी टीम द्वारा 5 हजार के इनामी आरोपी सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीडीएफ भरतपुर के निर्देशन मैं चलाये जा रहे वंचित आरोपियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान में भुसावर वृत अधिकारी द्वारा टीम गठित कर 24 जुलाई सोमवार को प्रकरण संख्या 630/ 2019 धारा 323 ,341,325 ,365,452,504,34 आईपीसी एवं धारा तीन एससी एसटी एक्ट थाना भुसावर में वंचित ₹5000 के इनामी बदमाश सतवीर पुत्र रतन सिंह जाति जाट निवासी बल्लभगढ़ थाना भुसावर एवं वांछित अपराधी रिंकू पुत्र रतन सिंह जाट निवासी बल्लभगढ़ थाना भुसावर एवं प्रकरण संख्या 553/ 2022 मैं वांछित आरोपी रंगो उर्फ रघुवीर पुत्र ईन्दर सिंह जाति जाट निवासी बल्लभगढ़ थाना भुसावर के विरुद्ध जुर्म धारा 323 ,341,504 आईपीसी व तीन एससी एसटी एक्ट को मुखबिर की सूचना पर घाटरी के पास भुसावर बल्लभगढ़ रोड पर गिरफ्तार किया!
ये रहे टीम में सम्मिलित-------- आरपीएस सीताराम बेरवा, हेड कांस्टेबल हरीराम ,कांस्टेबल कृष्ण कुमार, प्रकाश, नीरज, सामला राम, पिंटू कुमार, चालक राजेश टीम में सम्मिलित रहे।