पांचवी बटालियन आरएसी के कांस्टेबल भर्ती—2025 का परिणाम जारी
जयपुर। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा आरएसी की पांचवी बटालियन में कांस्टेबल भर्ती—2025 (सामान्य) हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। बटालियन के कमाण्डेन्ट श्री चूनाराम जाट ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा का परिणाम राजस्थान पुलिस विभाग की वेबसाइट पर देख सकते है। इसके साथ ही परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के रोल नम्बरों की सूची कार्यालय कमाण्डेन्ट, पांचवी बटालियन आरएसी, घाटगेट हजूरी तोपखाना, जयपुर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जावेगी जिसके लिए नियत तिथि व स्थान की सूचना पृथक से जारी की जावेगी।