पाँचवाँ राजस्थान राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो एवं गोलबॉल रेफरी सेमिनार आयोजित
जोधपुर। राजस्थान में ब्लाइंड जूडो एवं गोलबॉल खेलों को बढ़ावा देने तथा तकनीकी अधिकारियों के कौशल विकास के उद्देश्य से पाँचवें राजस्थान राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो एवं गोलबॉल रेफरी सेमिनार का आयोजन गुरुवार को सरस्वती भवन, जोधपुर में किया गया। जोधपुर ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत कुमार जैन ने बताया कि सेमिनार का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रकाशचंद खीची एवं राजस्थान ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव मालचंद योगी ने संयुक्त रूप से किया। जोधपुर ब्लाइंड जूडो संघ की सचिव वर्षा चौहान ने बताया कि सेमिनार में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को ब्लाइंड जूडो एवं गोलबॉल खेलों के नियमों, रेफरिंग तकनीक, प्रतियोगिता संचालन तथा नवीनतम खेल नियमों के संबंध में प्रशिक्षण एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। आयोजकों ने बताया कि ऐसे सेमिनारों का मुख्य उद्देश्य ब्लाइंड खिलाड़ियों की प्रतियोगिताओं में निष्पक्ष एवं बेहतर रेफरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा तकनीकी अधिकारियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है। सेमिनार में प्रतिभागियों ने खेलों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी तकनीकी दक्षता को बेहतर किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से राजस्थान में ब्लाइंड जूडो एवं गोलबॉल के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। nसेमिनार का संचालन तकनीकी सचिव अभिजीत के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान नरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।