600 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
सीकर। स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी एवं प्रिंस एजुहब द्वारा अजमेर, नागौर एवं भीलवाड़ा जिलें की 600 प्रतिभाओं को जवाहर रंगमंच, अजमेर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। प्रिंस ओलम्पियाड-2023 में उत्कृष्ट रैंक हासिल करने वाली कक्षा 5वीं से 12वीं तक की प्रतिभाओं को अवार्ड किट के रूप में दीवार घड़ी, अम्ब्रेला, कैलेण्डर एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा के टॉप-10 विद्यार्थियों को कक्षा एवं रैंक अनुसार 21000, 11000, 5100, 3100, 2100, 1100 एवं 500 रू. के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर में प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डॉ. संध्या चौधरी ने कहा कि आज के समय विद्यार्थियों को अनुशासित एवं प्रेरक माहौल में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देना चुनौती पूर्ण है लेकिन प्रिंस एजुकेशन हब यह कार्य बखूबी से कर रहा है। समारोह में पीसीपी से चयनित होकर जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर में अध्ययन कर रहे मेडिकोज भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा व प्रबंध निदेशक ओंकार मूण्ड एवं एकेडमिक हेड राघवेन्द्र सिंह राजावत ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।