प्राकृतिक चिकित्सा का 605 मरीजों ने लाभ उठाया
रतनगढ़। मावलियो के बास स्थित श्री धोली शक्ति व श्री संपत शक्ति सराफ मंदिर के प्रांगण में श्री संपत्त शक्ति मां की प्रेरणा से श्री संपत शक्ति प्रचार समिति के तत्वावधान में लगाए गए नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में 607 रोगियों ने चिकित्सा का लाभ उठाया। 1 से 11 मई तक आयोजित शिविर में रोगीयो की प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार किया गया।कई रोग पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए उसके लिए प्राकृतिक चिकित्सा अच्छा विकल्प है।शिविर में सेवा दे रहे चिकित्सक राधेश्याम पारीक व सहायक चिकित्सक रविप्रकाश ने बताया कि शिविर में सिर, गर्दन , कंधों,जोड़ों का दर्द ,गैस ,कब्ज, साइटिका , नशो का खिंचाव ,मधुमेह ,मोटापा आदि का प्राकृतिक रूप से इलाज किया जाता है। हम जितना प्रकृति के करीब रहेंगे उतने ही हम निरोगी रहेंगे।उन्होंने शिविर आयोजक समिति के सुशील सुरेका तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा दिए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। आयोजित शिविर में विष्णु सराफ व महेशचंद्र सराफ ने अपनी विशेष सेवाएं दी।