Dark Mode
पूर्वी कांगो में 60 लोगों के शव मिले

पूर्वी कांगो में 60 लोगों के शव मिले

किन्शासा। पूर्वी कांगो के उत्तरी किवु प्रांत के कई गांवों में कम से कम 60 लोगों के शव मिले हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बविटो क्षेत्र के डिप्टी गवर्नर इसहाक किबिरा ने कहा कि एम-23 समूह के विद्रोहियों ने रुतशुरू क्षेत्र के कशाली और कज़ारोहो गांवों के लोगों पर कई दिनों तक हमले किए और उन्हें मार डाला। किबिरा ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘हमें यह देखकर अफ़सोस होता है कि कैसे एम-23 समूह द्वारा आम लोगों का नरसंहार किया जा रहा है। साठ लोगों से अधिक के शव मच्छरदानी से बंधे हुए थे। अन्य लोगों के शवों को बैग से बांधा गया था।’’ एम-23 विद्रोही समूह मुख्य रूप से कांगो के जातीय तुत्सी समुदाय के लोगों से बना है। यह समूह बीते 10 साल के दौरान मजबूत हुआ है। इसके लड़ाकों ने रवांडा की सीमा पर पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा पर कब्जा कर लिया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!