Dark Mode
खोनागोरियान मे 60 किलो नकली सरस घी पकड़ा

खोनागोरियान मे 60 किलो नकली सरस घी पकड़ा

  • खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत कार्यवाही

जयपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत इकबाल खान (आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर) तथा अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा कंट्रोल रूम पर प्राप्त सूचना पर स्वेदा डेयरी खो नागोरियान के निकट डी एस टी पुलिस टीम द्वारा पकडी गयी एक वेगन आर कार मे सप्लाई के लिए ले जा रहे सरस घी के नमूने लिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि वेगन आर कार मे अभिषेक गुप्ता पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी आर के पुरम बुद्धसिंहपुरा जयपुर तथा श्यामसुन्दर पुत्र रघुवीरसिंह निवासी गोपालपाडा पर्वियावास तहसील लवाण दौसा इस इलाके में दुकानों पर सरस घी सप्लाई के लिये लाए थे। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर प्रथम दृष्टया मिलावटी एवं नकली होने के संदेह पर सरस प्रतिनिधियों की टीम को बुलाया गया। सरस प्रतिनिधियों द्वारा मौके पर पहुंच कर सरस घी के पैकेट की जांच की तो हुबहू असली दिख रहा सरस घी गहराई से पडताल करने पर नकली निकला। सरस घी के द्वारा हाल ही में नकली घी निर्माता गिरोह से जनता को निजात दिलाने के लिये सरस घी के पैकेट्स पर क्यू आर कोड की शुरूआत की गयी थी लेकिन गिरोह द्वारा इसकी भी काॅपी कर परेशानी खडी कर दी गयी है, जिसके चलते असली और नकली सरस घी की पहचान करना ही मुश्किल हो गया है। सरस डेयरी के प्रतिनिधियों द्वारा भी इस संबंध में कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन की एफ.आई.आर.
खो नागोरियन थाने में दर्ज करवाई गई है, जिसमें अलग से मुकदमा चलेगा।

उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा मौक़े पर तीन अलग अलग बैच के कुल 60 किलो घी में से तीन नमूने एफ एस एस एक्ट 2006 के अंतर्गत जांच के लिये लिये गये, जिन्हें केन्द्रीय खाद्य जांच प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। जिनकी रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के अनुसार नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चन्द यादव, अवधेश गुप्ता एवं नन्दकिशोर कुमावत मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!