क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा की 60 रोगियों
सीकर। आयुर्वेद विभाग सीकर के तत्वावधान में चल रहे निःशुल्क दस दिवसीय अंतरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर सैन भक्ति पीठ जनहित आश्रम में 60 रोगियों की क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा सर्जन डॉ ओम प्रकाश चेचू एवं डॉ सरोज मीणा की टीम द्वारा की गई। शिविर प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शिविर में दिनांक 20 दिसंबर तक भर्ती कर इलाज किया जायेगा। डॉ वर्मा ने बताया कि शिविर में सामान्यतया सभी प्रकार की बिमारियों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। मौसमी बिमारियों के रोकथाम हेतु रोजाना क्वाथ पिलाया जाता है। डॉ रमेश कंस्वा जोधपुर के सहयोग से 0 से 16 वर्ष तक बच्चों का इम्यूनिटी बूस्टर स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। शिविर में पंचकर्म के द्वारा चिकित्सा की जा रही है। शिविर सह प्रभारी डॉ आनंद शर्मा ने बताया कि शिविर में डॉ मनोज मीणा, डॉ मनोज शर्मा, डॉ नरोत्तम शर्मा,डॉ बनवारी लाल शर्मा, डॉ नेहा राठौड़, कंपा मांगी लाल, सुभाष चन्द्र , संदीप कुमार,सुनीता बड़केसिया, पूनम मीणा,अनिता गुर्जर,लोकेश खोखर, ओम प्रकाश शर्मा, रामगोपाल परिचारक माल सिंह,शार्गधर पारीक,किशन सिंह,श्योराम गुर्जर,राम लाल गुर्जर सेवाएं दे रहे हैं।