61 वां गृह रक्षा स्थापना दिवस मनाया
चित्तौड़गढ़। 61वा गृह रक्षा स्थापना दिवस बुधवार को गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र पर समारोहपूर्वक मनाया गया। कमाण्डेन्ट रवि सिंह ने प्रातः 8:15 बजे ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली। इस अवसर पर स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान सफाई अभियान, रस्सा-करसी व कबड्डी प्रतियोगिता, पौधारोपण, वाहन जागरूकता रैली निकाल कर आमजन को होमगार्ड के बारे में जानकारी दी गई एवं गोशाला में गौवंश को हरी घास खिलाई गई। श्री सिंह द्वारा विभाग के समस्त खिलाड़ियों/स्वयं सेवकों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में आयोजित होने वाले जिला व राज्य स्तरीय कार्यकमों में स्वयं सेवकों को बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में कम्पनी कमाण्डर आशाराम आचार्य, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नाथूलाल भोई, कनिष्ट सहायक राधेश्याम नागदा एवं नव नियुक्त आरक्षी सताराम, अखिल कुमार, पृथ्वी सिंह, हितेन्द्र सिंह वाघेला ऑनरेरी रेन्क धारक राधाकिशन तेली, मनोज कुमार मारू, कमलेश तेली एवं स्वयं सेवक, वर्दीधारी स्टॉफ उपस्थित रहें।