Dark Mode
गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में 66 लोगों की मौत: अस्पताल

गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में 66 लोगों की मौत: अस्पताल

गाजा में बीती रात और रविवार को इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अस्पतालों और चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। इजराइल की सेना की ओर से इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।दक्षिण गाजा के खान यूनिस शहर में स्थित नासिर अस्पताल ने कहा कि उसे 20 लोगों के शव मिले हैं, जो मुवासी क्षेत्र में विस्थापित परिवारों के घरों व तंबुओं पर रात भर हुए हवाई हमलों में मारे गए।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा में हुए कई हमलों में कम से कम 36 लोग मारे गए। इसने कहा कि मृतकों में एक ही परिवार के नौ लोग शामिल हैं, जिनकी मौतजाबालिया शरणार्थी शिविर में उनके घर पर हुए हवाई हमले में हुई। गाजा के नागरिक सुरक्षा बल के अनुसार, एक और हमला जबालिया में हुआ, जिसमें सात बच्चों और एक महिला समेत 10 लोग मारे गए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!