67 वीं जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का समापन
टोंक। 67 वीं जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता छात्र-छात्रा 17 व 19 वर्षीय राजवंश विद्यापीठ शिक्षा संस्थान ककोड़ में समापन हुआ। संयोजक राजेश चन्देल ने बताया कि समापन के मुख्य अतिथि सीताराम उनियारा, अध्यक्षता शाहीन अफरोज एवं विशिष्ठ अतिथि रईस अहमद कोच रहे। कुल 75 बॉक्सरों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम रहे बॉक्सर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 अक्टूबर से उदयपुर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगें। सभी चयनित खिलाडिय़ों का प्रशिक्षक विवेक विद्या निकेतन देवली रोड़ पर विद्यालय में रखा गया है। प्रशिक्षण के कोच बॉक्सर रईस अहमद रहेगें। राजवंश विद्यापीठ के प्राचार्य शकुन्तला चौधरी ने सभी खिलाडिय़ों एवं ओफिशियल रैफरी व अध्यक्ष, मुख्य अतिथि को मैडल, मोमेंटों, साफा एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया। रामबाबू चौधरी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।