इक्वाडोर में 6.8 तीव्रता का भूकंप: 6 की मौत, 381 घायल
क्विटो.
साउथ अमेरिकी देश इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 रही। इस भूकंप के चलते 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 381 लोगों के घायल होने की खबर है। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का सबसे ज्यादा असर गुयास में हुआ। ये कोस्टल इलाका है। भूकंप का केंद्र यहां से 80 किलोमीटर दूर ग्वायाक्विल शहर में था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके पड़ोसी देश पेरू में भी महसूस किए गए। कई घर तबाह हो गए।
लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप के बाद की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें भारी नुकसान देखा जा सकता है।
दुनिया में हर साल 20,000 हजार भूकंप आते हैं हर साल दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था।