Dark Mode
जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, सरमथुरा पुलिस की कार्यवाही

जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, सरमथुरा पुलिस की कार्यवाही

धौलपुर। जिले की सरमथुरा थाना पुलिस ने एसपी मनोज कुमार के निर्देश पर जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 22 हजार 80 रुपए जुआ राशि के साथ ताश के पत्ते, 6 मोबाइल, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की लोंग और एक चांदी की जंजीर जब्त की गई हैं। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ददरौनी मोड़ जंगल के पास कार्रवाई गई। जहां से जसपाल (34) पुत्र पति मीना निवासी चैनपुर करौली, लवकुश (23) पुत्र मेघराम मीना निवासी पाटोरन करौली, दिवारीलाल (32) पुत्र भूरी मीना निवासी पाटौरन करौली, अरूण (22) पुत्र नरसीराम मीना निवासी पाटोरन करौली, बंटी उर्फ नरपत सिंह (42) पुत्र धर मीना निवासी पाटोरन करौली और ओम सिह (28) पुत्र अमर सिंह मीना निवासी पाटोरन करौली को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। ये लोग जुआ खेलने के लिए घर से सोने चांदी के जेवर और नगदी लेकर आए थे। जिसे जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जुआ एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!