Dark Mode
महंगाई राहत कैम्प ,  उदयपुर में शनिवार तक 6 लाख 27 हजार पंजीकरण

महंगाई राहत कैम्प ,  उदयपुर में शनिवार तक 6 लाख 27 हजार पंजीकरण

उदयपुर । मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप को लेकर में भारी उत्साह है। ये शिविर सुकूनदायी साबित हो रहे है। इन शिविरों में आमजन रुचि ले रहे हैं तथा भारी भीड़ उमड़ रही है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत शनिवार शाम तक जिले में 6 लाख 27 हजार 647 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया।
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैंप में अब तक 6 लाख 27 हजार 647 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख 33 हजार 609 तथा शहरी क्षेत्रों में 98 हजार 38 व्यक्तियों द्वारा राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन करवाया गया। मीणा ने बताया कि सभी लाभार्थियों को शिविर प्रभारियों द्वारा लाभार्थी गारंटी कार्ड का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि परिवार का कोई भी सदस्य इन दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ:
कलक्टर मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए अब तक 111043 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए अब तक 111043 लाभार्थियों, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लिए 56846 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए 85307 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 7417 लाभार्थियों, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 99129 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 53881 लाभार्थियों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 46848 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 51461 लाभार्थियों, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 4672 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही इन्हें गारंटी कार्ड वितरित किए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!