निशुल्क चिकित्सा शिविर में 70 रोगी लाभान्वित
भीलवाडा । शहर के सुभाष नगर मलाण में स्थित चारभुजा मंदिर के पास पंचायत भवन में प्रदेश अध्यक्ष चितौड़ प्रांत अरविंद कौशल के निर्देशन में भारत तिब्बत सहयोग मंच युवा विभाग के तत्वावधान में आयुर्वेद पंचकर्म, नेचुरोपैथी व होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का निशुल्क आयोजन किया गया । संगठन के युवा विभाग के प्रचार प्रसार मंत्री वशिष्ठ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की सुभाष नगर मलाण में पंचायत भवन परिसर में 2 फरवरी गुरुवार को आयुर्वेद पंचकर्म, नेचुरोपैथी एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ । जिसमे कमर दर्द, घुटना दर्द , साइटिका, ब्लड प्रेशर व डायबिटीज के रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई गई । शिविर में 70 रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया । शिविर में डॉ. प्रदीप शर्मा ने अपनी सेवाएं दी । इस मौके पर चितौड़ प्रांत युवा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सनाढ्य, उपाध्यक्ष गोपाल लड्ढा, महामंत्री दिलीप जैन, आयुष जाडोलिया, रोहित के साथ अन्य सदस्यो ने अपना सहयोग दिया ।