प्राचीन श्याम कुंड दरबार मे 71किलो केक का भोग नव वर्ष पर
सीकर। खाटू श्याम मे श्याम कुंड के प्राचीन श्याम मंदिर दरबार में नए साल के दिन बाबा को 71 किलो केक का भोग लगाया जाएगा श्री श्याम कुंड के महाराज शशि पुजारी जी एवं श्याम भक्त गो सेविका ज्योति तनवानी ने बताया कि करनाल पंजाब और हरियाणा सीकर व् अन्य देशों से श्याम भक्त नव वर्ष पर दोपहर 3 बजे बाबा क़ो मिश्री मावा केक का भोग लगायगे आप सभी भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारे बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करें इसी कार्यक्रम नगर पालिका खाटू श्याम से अजय सिंह अशोक राणा सनी राजपुरा अशोक अग्रवाल कमल वीरेंद्र कृष्णकांत और बाहर से आए सभी श्याम भक्त उपस्थित रहगे।