Dark Mode
मेघवाल समाज का 71 वा मेला  संपन्न, शिक्षा एवं एकजुटता पर दिया जोर

मेघवाल समाज का 71 वा मेला  संपन्न, शिक्षा एवं एकजुटता पर दिया जोर

 
सुमेरपुर।  शुक्रवार को मेघवाल समाज के आराध्य देव  बाबा रामदेव पीर व अंशी बाई का वार्षिक मेला संपन्न हुआ। मेघवाल जाति सेवा संस्थान के अध्यक्ष मोहनलाल पूराडा ने बताया कि मेला जवाई नदी के किनारे स्थित नीलकंठ पहाड़ी पर बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में एक विशाल पंडाल सजाया गया। जहां रात्रि को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें समाज के सभी कलाकार ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। देर रात्रि तक बाबा रामदेव पीर के भजनों पर नाचते रहे श्वेता,वही गायक कलाकार बाबूलाल रोवाड़ा,मनीष परिहार,अमृत जाणा,चम्पालाल पुराडा,बगदाराम बेडल,ओमप्रकाश नेतरा,कपूरजी केराल ने भजनों की प्रस्तुति दी तथा कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सोलंकी ने किया।
 विधि विधान से बाबा रामसापीर व अंशी बाई की पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया गया  जिसमें पाली जालौर सिरोही के समाज बंधुओ ने हजारों की संख्या में भाग लिया । मेघवाल जाति सेवा संस्थान के सचिव मुकेश भटनागर ने बताया कि मेले में बाहर से आए  सभी समाज बंधुओं ने शांतिपूर्वक बाबा के दर्शन किए और खुशहाली की कामना की।वही कोषाध्यक्ष भूराराम गहलोत ने बताया की  बाबा रामसापीर 71 वा मेला आयोजन में पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा,करण सिंह चानोद,सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत,नगर पालिका अध्यक्ष उषा कवर,उपाध्यक्ष चतुर्भुज  शर्मा,सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड़,सुमेरपुर तहसीलदार प्रांजल कवर ने मेंले मैं शिरकत की। जहांं मेला समितिि द्वारा सभी अतिथियों का माला  साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा ने बताया कि  मेले से समाज के अंदर आपसी भाईचारा बढ़ता है व अपने रिश्तेदारों से मुलाकात होती हैं। विधायक जोराराम कुमावत ने बताया कि समाज के अंदर फैली कुरीतियों को त्याग कर समाज में शिक्षा को लेकर जागृत होना चाहिए। बेटा बेटी जो भी हो उन्हें पढ़ाना चाहिए समाज के सभी सरदारों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हजारों कीी संख्या मैंंं समाज बंधुओं ने भाग लिया।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!