75 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अजमेर। कोतवाली थाना इलाका स्थित खारी कुई में गुरुवार सुबह 75 वर्षीय एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शव को कोतवाली थाना पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है तथा उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।
जवाहरलाल नेहरू अस्पताल सूत्रों ने बताया कि आज दिनांक 30 नवंबर 2023 की सुबह करीब 8.00 बजे श्री टॉकीज के पास खारी कुई इलाके में आहता मोहल्ले से 75 वर्षीय बूढ़े व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से यहां जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की कैजुअल्टी में लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने आवश्यक जांच के बाद उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की तलाशी में उसके पास से 1210 रुपए मिले हैं, जिन्हें अस्पताल के गार्ड ने जवाहरलाल नेहरू पुलिस चौकी में जमा कराए हैं। चिकित्सकों ने मृतक व्यक्ति की बॉडी को अस्पताल के मुर्दाघर में शिफ्ट कर दिया। इसके अलावा अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट चिकित्सक द्वारा कोतवाली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी है।