धौलपुर में हुआ 78.31 प्रतिशत मतदान
धौलपुर। जिले की चारों विधानसभा सीट पर 78.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। बाड़ी सीट पर 84.22 प्रतिशत, राजाखेड़ा में 77.44, धौलपुर में 76.96 और बसेड़ी में 73.88 प्रतिशत वोटिंग हुई। 2023 के मतदान प्रतिशत में 2018 के मुकाबले लगभग 4.03% की बढ़ोतरी हुई है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब ईवीएम मशीन में बंद हो चुका है और आगामी 3 दिसंबर को परिणाम आएगा।