Dark Mode
जयपुर में 795 किलो अमोनियम नाइट्रेट पकड़ा

जयपुर में 795 किलो अमोनियम नाइट्रेट पकड़ा

जयपुर। जयपुर में पुलिस ने अवैध खान पर छापा मारकर विस्फोटकों का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 795 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 121 डेटोनेटर, जिलेटिन बत्ती और डीटीएच वायर जब्त किया है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत 2 आरोपियों बाबूलाल और सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अवैध खनन के लिए ब्लास्टिंग की तैयारी चल रही थी।


विस्फोटक सामग्री जमा करने की मिली थी सूचना
ट्रेनी आईपीएस नितिन चौधरी ने बताया- चंदवाजी थाना पुलिस को सूचना मिली कि त्रिवेणी क्रेशर के पास स्थित खदान क्षेत्र में 2 व्यक्ति अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री जमा कर ब्लास्टिंग की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 32 कार्टन में रखे अमोनियम नाइट्रेट बूस्टर के 286 नग (कुल वजन 795 किलो) बरामद किया गया। इसके अलावा 121 डेटोनेटर, डीटीएच वायर, जिलेटिन बत्ती और अतिरिक्त डेटोनेटर भी जब्त किए।


विस्फोटक सामग्री रखने के लिए नहीं था लाइसेंस
ट्रेनी आईपीएस ने बताया- पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपियों के पास विस्फोटक सामग्री रखने के लिए कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं है। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!