Dark Mode
7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

                 कथा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उठाया लुत्फ़, भक्तिमय माहौल में जयकारों से पांडाल गूंज उठा

रियांबड़ी । सुरियास ग्राम में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का मंगलवार को समापन हुआ। भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या, प्रभुपाद, पंडित हरिश्चंद्र महाराज के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें एवं अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध, कुबजा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान भजन गायन ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। पंडित रामप्रसाद महाराज ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने को कहा। उन्होंने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने साथ दिन तक इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला-पुरूष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया। सात दिनों तक इस कथा में पुरा वातावरण भक्तिमय रहा। प्रवचन के बाद कमेटी के द्वारा उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर रियांबड़ी प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदनराम गोरा , महाराज बलराम गिरी, समाजसेवी राजवीर सिंह, एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, सम्पत शर्मा, नरपत शर्मा, रामकुंवार पंडित, पर्वत शर्मा, अशोक जोशी, दीपेंद्र सिंह, महावीर जोशी , दिलीप ओझा , रवि बड़गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण गोपाल शर्मा, सत्यनारायण सहित श्रद्धालुओ ने आरती की रस्म अदा कर महाराज से सुखमय व भक्तिपूर्ण जीवन का आशीर्वाद लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!