87 साल की वृद्ध महिला मतदाता रामप्यारी ने किया मतदान
दौसा. चुनाव आयोग के द्वारा इस बार नवाचार किया गया है जिसमें घर-घर जाकर 80 प्लस के मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान की सुविधा दी है। इसी को लेकर दोसा जिले में 1645 मतदाता हैं जिन्हें होम वोटिंग के लिए पंजीकृत किया गया है। जिसके लिए जिले में 96 टीम में के माध्यम से घर-घर जाकर मतदान कराया जा रहा है। इसी को लेकर दोसा विधानसभा में मतदान के दौरान होम वोटिंग के दूसरे दिन के 157 मतदाता पंजीकृत है। दौसा मुख्यालय पर 87 साल की रामप्यारी मीणा ने अपना मत होम वोटिंग के माध्यम से दिया। बीएलओ दिलीप बेनीवाल ने बताया कि रामप्यारी 87 साल की है और चलने में असमर्थ है इसी को लेकर उनके परिजनों के द्वारा होम वोटिंग का फॉर्म भर गया था इसी को लेकर आज होम वोटिंग के दूसरे दिन मतदान दल उनके घर पहुंचा है और वोटिंग कराई गई है इस अवसर पर मतदाता रामप्यारी देवी के परिजनों ने चुनाव आयोग का आभार जताया है और कहा है कि यह चुनाव आयोग की अच्छी पहल है 80 प्लस के मतदाताओं के लिए वरदान है इससे जो मतदाता चल फिर नहीं सकते वह भी अपनी पसंद का प्रत्याशी व सरकार चुनने में उनकी भी भागीदारी होगी।