Dark Mode
89 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

89 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

नसीराबाद. श्री श्याम सेवा परिवार और माँ भारती ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को सुत्तरखाना मोहल्ला स्थित गुर्जर धर्मशाला में आयोजित किए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 89 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । मां भारती ग्रुप के पवन ढिल्लीवाल एवं पिंटू टांक ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय अजमेर, जनाना अस्पताल अजमेर एवं क्षेत्रपाल अस्पताल अजमेर की ब्लड बैंक टीमों ने सहयोग प्रदान किया । रक्तदान प्रातः 9बजे प्रारंभ किया गया जो दोपहर 3बजे समाप्त हुआ तथा इसमें 89 रक्त वीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । पीसीसी सचिव एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर ने रक्तदान शिविर में पहुंच कर रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला इसी क्रम में श्री श्याम परिवार द्वारा सुत्तरखाना मोहल्ला क्षेत्र में स्थित बालाजी के मंदिर में श्री खाटू वाले श्याम बाबा की विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें परम पूजनीय संत श्री प्रकाश दास महाराज भी उपस्थित रहे । भजन संध्या शाम 7 बजे प्रारंभ की गई इसमें श्याम बाबा के फाग उत्सव सहित अन्य भजन गाये गए तथा भजन संध्या में आए श्रद्धालु देर तक मधुर भजनों की धुनों पर झूमते रहे और नृत्य करते रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!