खाद्य शिविर में 92 लाइसेंस जारी
रतनगढ़, । खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर तहसील के ग्राम गुसाईसर में निजी डेयरी पर लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार गुसाईसर के आसपास क्षेत्र के जुड़े खाद्य कारोबारियों का मौके पर ही शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाया गया। शिविर में 92 आवेदन प्राप्त हुए सभी को रजिस्ट्रेशन के बाद लाइसेंस जारी किए गए।
व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन बनाना अनिवार्य है। खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। जिसमें 6 माह की सजा व निर्धारित राशि का जुर्माने का प्रावधान है।