Dark Mode
ऑपरेशन हुए 97 नेत्र रोगियों को जांच कर दी दवाइयां

ऑपरेशन हुए 97 नेत्र रोगियों को जांच कर दी दवाइयां

कुचामन सिटी. लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वाधान में रामअवतार सीताराम अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर के सहयोग से 10 मई को आयोजित निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर मे ऑपरेशन किये गये रोगियों का फॉलोअप शिविर माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने बताया शिविर में शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर की टीम के प्रियल माहेश्वरी एवं अजीतसिंह ने ऑपरेशन हुए 97 रोगियों की पुनः जांच की जिसमें सभी के नेत्र ज्योति अच्छी पाई गई एवं क्लब द्वारा सभी को निःशुल्क दवाइयां दी गई। नेत्र ज्योति पाकर रोगियों ने आयोजकों को दुआएं दी। सह सचिव लॉयन रचित नंदवाना ने बताया रोगियों को 14 जून को पुनः बुलाया गया है उस समय उन्हें चश्मे वितरित किए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!