इनोवा कार पलटने से 9 लोग हुए घायल,
दौसा . दौसा कोतवाली थाना इलाके के सैथल रोड़ मोडा के बालाजी के समीप में श्रद्धालुओं से भरी हुई एक इनोवा कार पलट गई। जिसकें चलतें कार में सवार 9 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें दोसा जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस भर्ती करवाया गया हैं। जहां पर घायलों का उपचार जारी हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों के नाम बाबूलाल पुत्र मांगीलाल सैनी, चेतराम पुत्र बाबूलाल, विजय पुत्र बाबूलाल, चमेली पत्नी चेतराम, सरसी पुत्र टोडाराम सैनी, रुमाली पत्नी ग्यारसीलाल, प्रकाश पुत्र रामधन सैनी, केसंता पत्नी ग्यारसी लाल सैनी, निशा पुत्री चेतराम सैनी निवासी चंदेरा मेहंदीपुर बालाजी के पास चान्देरा के रहने वालें हैं। जो बाकी माता के से अपनें गांव चंदेरा के लिए जा रहें थें। इस दरमियान सैथल रोड़ मोडा के बालाजी के समीप टैक्टर ट्रॉली के द्वारा अचानक कट मारने से ईनोवा कार पलट गई। जिसकें चलतें कार में सवार 9 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनका दोसा जिला चिकित्सालय में उपचार जारी हैं।