Dark Mode
9 साल बेमिसाल भाजपा ही करेगी सबको निहाल

9 साल बेमिसाल भाजपा ही करेगी सबको निहाल

 

सूरतगढ़  .  भारतीय जनता पार्टी द्वारा रंगमहल गांव में भाजपा किसान मोर्चा लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर नौ साल बेमिसाल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत राजस्थान प्रदेश में भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए, किसान मोर्चा लाभार्थी सम्मेलन  भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदार  मनभीरसिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, भाजपा महामंत्री लालचंद शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री लक्ष्मी नारायण मुंडेल मुख्य वक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से आम आदमी जो लाभ मिल रहा है , राजस्थान में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार जो महिला उत्पीड़न, युवा उत्पीड़न, अनुसूचित जाति उत्पीड़न मामले में रिकॉर्ड बना रही है, ‌राजस्थान में माफियाओं का राज है, भूमाफिया , बजरी माफिया ,शराब माफिया , नशा माफिया सब अपनी बल्ले बल्ले करने में लगे हुए हैं और राजस्थान की कांग्रेस सरकार आंख मूंदकर बैठी है । इस सम्मेलन में श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद ने सम्बोधित करते कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की महा शक्तियों में शामिल हो रहा है केंद्र सरकार की हर योजना गरीब ,  मजदूर, लघु किसान सब को ध्यान में रखते हुए  योजनाएं बनाई गई है जिससे हर व्यक्ति केंद्र सरकार की योजना से लाभ ले रहा है जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना,  स्वच्छ भारत योजना से गरीबों के घरों में शौचालय निर्माण हुआ है, प्रधानमंत्री फसल बीमा, उज्जवला योजना ,इस तरह की अनेकों योजनाएं हैं जो आज धरातल पर दिखाई दे रही है , भारत माला से सड़कों छाल बिछा रहा है, अमृत भारत योजना से सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन का  आधुनिकीकरण किया जाएगा, केन्द्र सरकार ने बिजली विभाग का सुदृढ़ीकरण करने के लिए जी एस एस के निर्माण किया जा रहे,  भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने पांच वर्ष तक कुछ नहीं किया, चुनाव नजदीक आते देख जनता के साथ झूठा वादा करने लगी है, राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा ‌। विधायक रामप्रताप कासनिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की उपलब्धियां आम आदमी तक पहुंच रही है जैसे जन धन योजना , महिला सुकन्या योजना, भारतमाला से सड़कों का निर्माण , पुलों का निर्माण  , रामप्रताप कासनिया ने कहा कि राजस्थान की भ्रष्ट सरकार पिछले साढे 4 साल में अपने विधायकों को खुश करने में लगी रही और अपनी सरकार बचाने में होटलों में मौज मस्ती करती रही। जनता के दुख दर्द को नहीं समझा। आगामी विधानसभा चुनावों में राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है जनता ने मन बना लिया है, इस सरकार को उखाड़ फेंकना है, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भादू ने भी केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताया, इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आरती शर्मा ,सरदार शरण पाल सिंह मान, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, जिला मंत्री काजल छाबड़ा, महामंत्री लालचंद शर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री पवन ओझा, राजियासर मंडल अध्यक्ष पेपसिंह राठौड़ ,बीरमाना मंडल अध्यक्ष बदरूराम , पूर्व प्रधान बिरमा नायक, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती बसन्ती देवी, मंडल अध्यक्ष कालूराम, जयप्रकाश सरावगी, सुभाष गुप्ता, जसवंत रिणवा,पंचायत समिति सदस्य राहुल लेघा, मोहन पूनिया, नरेन्द्र घिंटाला , आदि के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थी सम्मेलन में पहुंचे, इस कार्यक्रम के संयोजक राजियासर मंडल उपाध्यक्ष जसवंत रिणवा ने सबका आभार जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!