जगन्नाथ विश्वविद्यालय में 9वाँ दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
डिग्रीयाँ पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे
चाकसू : उपखंड क्षेत्र में जगन्नाथ विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को प्रातः 11 बजे से 9 वाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें
समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) एस.के. सिंह कुलपति तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा रहे थे
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संदेश दिया कि विद्यार्थियों को हमेशा स्फूर्तिवान एवं बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करने की कला होनी चाहिये हमेशा ईमानदारी मेहनत एवं धैर्य से अपने कार्य का निर्वाहन करे तो आप सफलता के उच्च शिखर पर निश्चितरूप से पहुँचेंगे उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से बताया कि नई चुनौतियों का सामना करे एवं एक अच्छे नागरिक के रूप में राष्ट्रहित में कार्य करें एवं देश का नाम रोशन करने का वचन देे और
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच.एल. वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बताया कि जगननाथ विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है । और बताया कि
जगननाथ विश्वविद्यालय राजस्थान की एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में से एक है । एनएएसी ए ग्रेड एवं कृषि में आईसीएआर से एक्रीडेटेड है उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि समाज में जाकर ऐसे कार्य करने चाहिए कि जहा जगन्नाथ विश्वविद्यालय का नाम रोशन हो हमारे देश में प्राचीन काल में वैदों एवं उपनिषदों में दीक्षांत समारोह का उल्लेख है । उसी के अनुसरण में वर्तमान काल में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दीक्षांत समारोह का आयोजन हर विश्वविद्यालय में किया जाता है उन्होनें बताया कि श्रम ही पूजा है
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार तन्मय पट्टनायक ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों में 392 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की जिसमें से विद्यावाचस्पती की 32 डिग्रियाँ प्रदान की गई है ।
दीक्षांत समारोह में अभियांत्रिकी प्रबन्धन कानून आर्किटेक्ट मेडिकल पैरामेडिकल फीजयोथेरेपी फार्मेसी कृषि विज्ञान एवं शिक्षा की डिप्लोमा स्नातक स्नाकतोत्तर एंव विद्यावाचस्पती की उपाधियाँ प्रदान की गयी डिग्रियाँ पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए थे । मैरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 19 स्वर्ण, 14 रजत एवं 13 कास्य पदक से सम्मानित किया गया है ।