कुंभ
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ कोई यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। मनोरंजन तथा सुख-सुविधा संबंधी गतिविधियों में आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका उचित योगदान रहेगा।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से परहेज करें। वरना तनाव की स्थिति बन सकती हैं। कोई भी निर्णय बहुत अधिक सोच-समझकर तथा धैर्य पूर्ण तरीके से लेने का प्रयास करें। अपनी योजनाओं को हकीकत में भी बदलने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। और अतिरिक्त आय के भी मार्ग बनेंगे। लेकिन आयात-निर्यात संबंधी गतिविधियों में कुछ प्रतिकूलता रह सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी लापरवाही की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
लव- परिवार जनों के बीच मनमुटाव की स्थिति की वजह से घर की व्यवस्था डगमगा जाएगी। सहजता और शांति से मामला सुलझाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी तथा डेटिंग के अवसर भी मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य- तनाव लेने से बचें। सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेंगे। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8