Dark Mode
कर्क

कर्क

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- घर की जिम्मेदारियों के प्रति आप सजग रहेंगे। दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। अपने व्यक्तिगत कार्य की तरफ भी आप उचित ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव- स्वास्थ्य कुछ नरम होने की वजह से काम अधूरा रह सकता है, परंतु चिंता ना करें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े। अपने विचारों और स्वभाव को संयम में रखें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में मौजूदा स्थिति पर ध्यान दें। अधिकारियों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। नए काम को शुरू करने में रुचि ना लें। ऑफिस का काम घर से ही व्यवस्थित होते जाएंगे। काम ज्यादा होने की वजह से तनाव रहेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में भरपूर प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।
स्वास्थ्यपारिवारिक किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। परंतु चिंता ना करें, जल्दी ही स्वास्थ्य सुधार भी हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!