Dark Mode
कई राज्यों के राज्यपाल बदले , कटारिया बने असम के राज्यपाल

कई राज्यों के राज्यपाल बदले , कटारिया बने असम के राज्यपाल

जयपुर। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को नई जिम्मेदारी के साथ अब असम के राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सरल व मधुर भाषी स्वभाव व लम्बे राजनैतिक अनुभव वाले कटारिया की इस नियुक्ति से राजस्थान की राजनीति में अब नया मोड़ आएगा।

 

भारत के राष्ट्रपति द्वारा कई राज्यों में नये राज्यपालों व उपराज्यपालों की नियुक्तियां की गई है 

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में,  लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के राज्यपाल के रूप में तथा सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किये गये है।

 

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मणिपुर के राज्यपाल ला. गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया तथा  बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

उधर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है,  झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!