सिंह
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- आज अधिकतर समय व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्य को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। कोई आय रुका हुआ स्त्रोत पुनः शुरू होने से राहत मिलेगी। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। और मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस संदर्भ में अभी और अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास ना करें। अपरिचित लोगों के साथ सामान्य दूरी बनाकर रखना भी जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रभावशाली और अधिकारियों का उचित सहयोग मिलेगा। मंदी होने के बावजूद व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। किसी भी सरकारी कार्य को करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी लेना जरूरी है।
लव- घर में प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में ना पड़कर अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। नजला-जुकाम जैसी परेशानी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1