मीन
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ काम अचानक ही बन सकता है, जिसकी वजह से विजय हासिल करने जैसी फीलिंग रहेगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। उधार दिए हुए पैसे की वसूली करने के लिए समय आपके पक्ष में है।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने के बजाए अपने कार्यों में ही ध्यान दें, वरना आपके हाथ से कोई लक्ष्य निकल भी सकता है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज करना जरूरी है। क्योंकि इससे समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। लेकिन सुधार के लिए कुछ सृजनात्मक विचार बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ले। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- विवाहित जीवन शुभ शांतिपूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। ज्यादा कार्यभार और तनाव लेने जैसी स्थितियों से खुद को दूर रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3