धनु
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- मन में उत्साह और स्थिरता बनी रहेगी, जिससे आपको अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर उचित परिणाम हासिल होंगे। उन्नति का भी कोई मार्ग प्रशस्त होगा। युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अत्यधिक जिम्मेदारियों की वजह से तनाव में रहेंगे। रूपए-पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। अहम और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- इस समय कोई भी व्यवसायिक निर्णय जल्दबाजी में ना लें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर ले। ऑफिस में पेपर वर्क पूरा करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। छोटी सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी और इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- जुखाम तथा बुखार समस्या से परेशान रहेंगे। लापरवाही ना करें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3