Dark Mode
वृश्चिक

वृश्चिक

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप कोई खास निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी मसले का हल व समाधान मिल जाएगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव- किसी के व्यक्तिगत मामले में बिन मांगे सलाह ना दें, अन्यथा आपकी मान-हानि हो सकती हैं। नजदीकी संबंधी की मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। भावावेश और उसी के कारण किसी से तकरार ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका निर्णय सकारात्मक रहेगा। किसी भी अनैतिक काम में दिलचस्पी न लें वरना आपकी छवि पर बात आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिलेगी।
लव- परिजनों के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव रखना जरूरी है।
स्वास्थ्यअत्यधिक कार्यभार की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होना उचित नहीं है। नियमित रूप से योगा और व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!