Dark Mode
कन्या

कन्या

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- कुछ नए संपर्क स्त्रोत बनेंगे, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेंगे। गूढ विद्या के प्रति आकर्षित होंगे। संतान की शिक्षा व करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- कुछ प्रतिकूलताएं भी बनी रहेगी। जिनसे मुकाबला करने में आपको पूरा जोर लगाना होगा। इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं। खर्च की अधिकता की वजह से आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। धैर्य और संयम रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में गंभीरता और मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप अपनी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। नौकरी में भी छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है। भरपूर मेहनत करें तथा बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्यगलत आदतों तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!