Dark Mode
बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रतिदिन करें मॉनिटरिंग: जिला कलक्टर

बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रतिदिन करें मॉनिटरिंग: जिला कलक्टर


आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर, 30 जनवरी। जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के विकास कार्याे की प्रगति के संबंध में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को जिले में चल रहे विकास कार्यो की गुणवत्ता की जांच कर जियो टेगिंग करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना की प्रगति समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को ब्लॉक लेवल पर मासिक कार्ययोजना तैयार कर टास्कबेस कार्य करने की बात कहीं।
जिला कलक्टर ने बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को सरकारी कार्यालयों में छोटी-छोटी सामान्य समस्याओं के लिये इधर उधर नहीं भटकना पड़े इसके लिये शिकायतों का प्रारम्भिक स्तर पर समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर रजिस्टर हो रही शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जाए ताकि शिकायतों का उच्च अधिकारी स्तर तक पहुंचने से पहले ही समाधान हो जाए। जिससे विभागों की कार्यक्षमता व गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। उन्हांेंने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित किया जाये। कलक्टर ने बैठक में पेयजल, विद्युत, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कार्याे की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ओला ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दिये गये डायरेक्शनों की पालना रिपोर्ट अगली बैठक में आवश्यक रूप से साथ लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागीय कार्यो को गति देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। उन्होंने अगली बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की समस्याएं और पैंडिंग कार्यो से अवगत करवाने के निर्देश भी दिये।
जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी से विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में फ्लैगश्पि योजना, जन सूचना पोर्टल, जिले में जन आधारों की संख्या, जन आधार रजिस्ट्रेशन की प्रगति समीक्षा सहित नये जन आधारों के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के सभी स्कूलों मंे बिजली, पानी एवं रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सहरिया, मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग रूपनारायण बैरवा, जिला शिक्षा अधिकारी नाथूलाल खटीक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!