Dark Mode
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में Cyber Safety: Awareness, Protection And Inclusive Access to Justice पर तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में Cyber Safety: Awareness, Protection And Inclusive Access to Justice पर तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा Cyber Safety: Awareness, Protection And Inclusive Access to Justice पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। डिजिटल युग में बढ़ने साइबर अपराधों की चुनौतियें, नागरिकों की सुरक्षाएं तथा न्याय तक समान और प्रभावी पंहुच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। कार्यशाला के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र, दूसरे दिन साइबर सुरक्षा के विभिन्न विषय- साइबर सुरक्षा, न्याय तक पहुंच, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की ग्राहृता एवं डिजिटल फॉरेंसिक की भूमिका इत्यादि पर आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में प्रभावी कानूनी प्रावधान, तकनीकी दक्षता तथा जन-जागरूकता के माध्यम से न केवल साइबर अपराधों पर नियंत्रण पाना हैं बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए न्याय तक पहंुच को और अधिक सशक्त बनाना है। कार्यक्रम का अंतिम सत्र एआई के युग में साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण की बढ़ती आवश्यकता पर आयोजित किया गया। केन्द्रिय विधिक मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि इंडस्ट्री 4.0 युग चल रहा है, इसलिए साईबर को अपनाकर उससे जुड़े अपराधों को रोकने की आवश्यकता है। उन्होने स्वामी विवेकानन्द की भविष्यवाणी का उल्लेख करते हुए बताया की 21 वीं सदी एशिया की होगी और भारत देश उसका नेतृत्व करेगा। मेघवाल ने रालसा के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष महोदय, समस्त अधिकारीगण एवं समस्त न्याय परिवार को साईबर न्यायालय खोले जाने की घोषणा पर बधाई ज्ञापित की। माननीय न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। माननीय ने बताया की साईबर पर देश में प्रथम बार इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया गया है। माननीय न्यायाधिपति ने राजस्थान में साईबर पुलिस स्टेशन एवं साईबर कोर्ट स्थापित करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया की न्याय को डिजिटल युग में सुगम बनाने के लिए रालसा हमेंशा प्रयासरत रहेगा। अंत में न्यायाधिपति डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटि, न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा कार्यक्रम का समापन करतें हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समापन समारोह का आयोजन माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के पदासीन अन्य न्यायाधिपतिगण, राजस्थान रजिस्ट्री एवं रालसा के अधिकारीगणों की गरीमामय उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में समस्त राजस्थान के जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, साईबर क्षेत्राधिकार में पदस्थापित न्यायिक अधिकारिगण, जयपुर महानगर- प्रथम, द्वितिय एवं जयपुर जिले में पदस्थापित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, विधि विद्यार्थीगण तथा विधिक सेवा संस्थानों के कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!